महिलाओं में मांसपेशियों और हड्डियों के रोगों की ऐसे करें पहचान और रोकथाम

Posted on: March 8th, 2021 by Dr. Meghana Pasi, Nutrition Consultant with Arogya World's MyThali program

उस हर छोटी चीज के बारे में सोचें, जो आप दिन शुरू होने से लेकर इसके खत्‍म होने तक करती हैं। पैदल चलना, दौड़ना, खाना बनाना, खाना खाना, गाड़ी चलाना, बात करना और यहां तक की सांस लेना – इन सभी एक्टिविटीज़ में एक चीज़ कॉमन है। इनमें से कोई भी काम आप अपने मसल्स यानि कि मांसपेशियों को हिलाए बिना नहीं कर सकती हैं।

इन सभी कामों को करने में आपके मस्‍कुलोस्‍केलेटल सिस्‍टम (Musculoskeletal system) की अहम भूमिका होती है। ये सुनने में बहुत ही साइंटिफिक और कॉमप्लेक्स लगता है, लेकिन यही सच है। ये  शरीर के सबसे अहम और शक्तिशाली सिस्टम्स में से एक है जो हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टिलेज, टेन्‍डन, लिगामेन्‍ट्स, जॉइंट्स और टिशूज़ की मदद से बना है।

ये सिस्टम अंगों को एक साथ जोड़ता और सहारा प्रदान करता है। इसके साथ ही ये आपके शरीर को आकार, समर्थन, स्थिरता और गति भी प्रदान करता है। हमारी लाइफ में इतना अहम भूमिका निभाने के बावजूद हमें अपने शरीर के इस सिस्टम के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। यही वजह है कि हम यहां मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Read More